टैग: chhattisgarh

कुछ खास खबरें आपके लिए!

दुर्ग में बाढ़ का कहर: पुलिस-SDRF ने 400 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला, कई रास्ते बंद

लगातार बारिश से शिवनाथ-खारुन समेत नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा; महादेव घाट, पुलगांव, कोही, बोरी-ननकट्टी और धमधा-तितुरघाट मार्ग पर आवागमन प्रभावित

रायपुर में पत्नी और दो बच्चों की हत्या, फिर पति ने खुद को चाकू मारा; चरित्र पर शक का आरोप

राजधानी रायपुर के डूमरतराई इलाके में शनिवार देर रात एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति भुनेश्वर साहू (34) ने अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया।

बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, शोएब ढेबर अरेस्ट?

राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इसके अलावा टीनू भारद्वाज समेत कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

रावघाट तक रेल पहुंचने का रास्ता साफ, ताड़ोकी-रावघाट सेक्शन का CRS ट्रायल पूरा

दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम 17.5 किमी ताड़ोकी-रावघाट सेक्शन का CRS निरीक्षण और स्पीड ट्रायल पूरा हो गया है। अब यात्री ट्रेन के लिए रेलवे बोर्ड की मंजूरी का इंतजार है।

नंदराज पहाड़ पर फिर खनन का विरोध, 50 से ज्यादा गांवों के ग्रामीण आंदोलन की तैयारी में

बैलाडीला के नंदराज पहाड़ स्थित डिपॉजिट-13 में खनन को लेकर फिर विरोध की स्थिति है। ग्रामीणों के मुताबिक 7,200 पेड़ों की कटाई की अनुमति और लौह अयस्क का सैंपल भेजे जाने से नाराजगी है।

आयुष्मान योजना में बड़ा एक्शन: भिलाई के शंकराचार्य और पल्स समेत छत्तीसगढ़ के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, पांच पर 3 साल तक प्रतिबंध का...

मरीजों से कथित अतिरिक्त वसूली और नियमों में अनियमितता के आरोपों के बाद छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने 19 अस्पतालों की जांच की। इनमें 16 अस्पतालों पर कार्रवाई हुई है। भिलाई के शंकराचार्य और दुर्ग के पल्स हॉस्पिटल का नाम भी सूची में शामिल है।

बड़ी खबर: महादेव ऐप का ‘सच’ खोलेगा सौरभ! CBI को मिली 8 दिन की रिमांड, दिल्ली में होगी पूछताछ; क्या जांच की आंच पहुंचेगी...

महादेव ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI की आठ दिन की रिमांड मिली है। एजेंसी दिल्ली में उससे पूछताछ करेगी। जांच के केंद्र में कथित हवाला नेटवर्क, म्यूल बैंक खाते, 508 करोड़ रुपये के आरोप और राजनीतिक-प्रशासनिक संरक्षण के सवाल हैं।

महादेव सट्टा ऐप केस: सौरभ चंद्राकर के बाद अब रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार? प्रत्यर्पण की तैयारी में भारतीय एजेंसियां

सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के बाद महादेव ऐप के दूसरे प्रमुख आरोपी रवि उप्पल की दुबई में गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। भारतीय एजेंसियों को अनौपचारिक जानकारी मिली है और UAE की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

महादेव सट्टा ऐप का कथित सरगना सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया, सोमवार को रायपुर की विशेष अदालत में होगी पेशी

महादेव ऑनलाइन बुक ऐप मामले के प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर का ओमान से प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया है। CBI उसे 2 नवंबर को रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी।
spot_imgspot_img