रेखांकित न्यूज़
फाउंडर एवं एडिटर: नागेन्द्र साहू
कानूनी सलाहकार: ज्ञान प्रकाश तिवारी
पता: भिलाई, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़
ईमेल:nagendrarekhankitnews@gmail.com
संपर्क:+91- 8962783516
हमारे बारे में
रेखांकित न्यूज़ एक गंभीर और स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य समाचारों को तथ्य, तर्क और संदर्भ के साथ पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाना है। हम स्वतंत्र रूप से काम करते हैं और अपनी संपादकीय स्वतंत्रता को बनाए रखने का लगातार प्रयास करते रहेंगे।
आज के डिजिटल और सोशल मीडिया के दौर में समाचारों की संख्या तेजी से बढ़ी है, लेकिन इसी के साथ पेड न्यूज, पक्षपातपूर्ण पत्रकारिता, राजनीतिक प्रभाव और मीडिया की स्वतंत्रता को लेकर भी लगातार बहस होती रही है। ऐसे समय में रेखांकित न्यूज़ अपनी एक अलग संपादकीय दिशा विकसित करने का प्रयास कर रहा है।
हमारा प्रयास किसी राजनीतिक दल, विचारधारा या संस्थान के पक्ष में खड़ा होना नहीं, बल्कि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर विषयों को समझना और प्रस्तुत करना है।
हम धर्म की राजनीति या धर्म आधारित पत्रकारिता को अपनी पत्रकारिता का आधार नहीं बनाना चाहते। इसके बजाय हमारा प्रयास Rational Approach, Constitutional Approach, Legal Approach और Scientific Approach के आधार पर विषयों को देखने का है।
सोशल मीडिया के दौर में Fake News, भ्रामक जानकारी और बिना सत्यापन के तेजी से फैलती खबरों के बीच रेखांकित न्यूज़ का प्रयास है कि पाठकों और दर्शकों तक Real News और तथ्यात्मक जानकारी पहुँचाई जाए। किसी सूचना को प्रकाशित या प्रसारित करते समय उपलब्ध तथ्यों, विश्वसनीय स्रोतों और आवश्यक संदर्भ को महत्व दिया जाएगा।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल खबर बताने का माध्यम नहीं है। यह सवाल पूछने, तथ्यों को सामने रखने और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को समझने का माध्यम भी है। इसलिए रेखांकित न्यूज़ में स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय विषयों तक, समाचारों को उनके सामाजिक, कानूनी और संवैधानिक संदर्भ में समझने का प्रयास किया जाएगा।
हमारी संपादकीय दृष्टि
रेखांकित न्यूज़ की पत्रकारिता कुछ मूल सिद्धांतों पर आधारित रहने का प्रयास करेगी
- तथ्य पहले — खबरों में तथ्य और विश्वसनीय जानकारी को प्राथमिकता।
- तर्कसंगत दृष्टिकोण — किसी विषय को भावनात्मक या पूर्वाग्रहपूर्ण तरीके से देखने के बजाय Rational Approach अपनाने का प्रयास।
- संवैधानिक दृष्टिकोण — नागरिक अधिकारों, कर्तव्यों और संवैधानिक मूल्यों को समझते हुए विषयों को देखना।
- कानूनी दृष्टिकोण — कानून और न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े मामलों में उपलब्ध कानूनी तथ्यों और आधिकारिक दस्तावेजों को महत्व देना।
- वैज्ञानिक दृष्टिकोण — विज्ञान और स्वास्थ्य जैसे विषयों में प्रमाण और वैज्ञानिक जानकारी को प्राथमिकता देना।
- फेक न्यूज़ के विरुद्ध — सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने वाली अपुष्ट और भ्रामक सूचनाओं के बजाय सत्यापित जानकारी प्रस्तुत करने का प्रयास।
स्वतंत्रता और पारदर्शिता
रेखांकित न्यूज़ अपनी संपादकीय स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास रहेगा कि किसी भी राजनीतिक, कॉर्पोरेट या अन्य बाहरी दबाव का हमारी संपादकीय दिशा पर अनुचित प्रभाव न पड़े।
हम यह भी मानते हैं कि एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म को अपने पाठकों और दर्शकों के विश्वास के साथ-साथ उनके सहयोग की भी आवश्यकता होती है।
यदि आपको लगता है कि स्वतंत्र और तथ्यात्मक डिजिटल पत्रकारिता को मजबूत किया जाना चाहिए, तो आप रेखांकित न्यूज़ को अपना समर्थन दे सकते हैं। यह समर्थन आर्थिक सहयोग, हमारी खबरों को साझा करने, हमारी पत्रकारिता पर रचनात्मक प्रतिक्रिया देने या गलत जानकारी के विरुद्ध सही जानकारी को आगे बढ़ाने के रूप में हो सकता है।
हमारा उद्देश्य किसी एक व्यक्ति या समूह की आवाज बनना नहीं, बल्कि उन मुद्दों को रेखांकित करना है जो सार्वजनिक चर्चा और समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं।
रेखांकित न्यूज़
“जो ज़रूरी है, वही रेखांकित है।”

