झीरम घाटी मामले में राहुल गांधी ने पीड़ित परिवारों और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से दिल्ली में मुलाकात की। NIA कोर्ट के फैसले के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पर चर्चा हुई।
उतई थाना क्षेत्र के मामले में दुर्ग POCSO कोर्ट ने 5 साल की बच्ची से लैंगिक अपराध के आरोपी धनेंश्वर साहू को उम्रकैद समेत अलग-अलग सजा सुनाई। 13 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
शहर के लुचकी तालाब इलाके में एक नाबालिग युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवती एक घर में पति-पत्नी के साथ रह रही थी।
मरीजों से कथित अतिरिक्त वसूली और नियमों में अनियमितता के आरोपों के बाद छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने 19 अस्पतालों की जांच की। इनमें 16 अस्पतालों पर कार्रवाई हुई है। भिलाई के शंकराचार्य और दुर्ग के पल्स हॉस्पिटल का नाम भी सूची में शामिल है।
महादेव ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI की आठ दिन की रिमांड मिली है। एजेंसी दिल्ली में उससे पूछताछ करेगी। जांच के केंद्र में कथित हवाला नेटवर्क, म्यूल बैंक खाते, 508 करोड़ रुपये के आरोप और राजनीतिक-प्रशासनिक संरक्षण के सवाल हैं।
सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के बाद महादेव ऐप के दूसरे प्रमुख आरोपी रवि उप्पल की दुबई में गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। भारतीय एजेंसियों को अनौपचारिक जानकारी मिली है और UAE की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
महादेव ऑनलाइन बुक ऐप मामले के प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर का ओमान से प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया है। CBI उसे 2 नवंबर को रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी।