ऋण माफी सहित विभिन्न मांगों को लेकर धमधा ब्लॉक के किसानों का आंदोलन गुरुवार को राजधानी रायपुर तक पहुंच गया। किसान नेता बाबा टेक सिंह चंदेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान मुख्यमंत्री निवास में ज्ञापन सौंपने के लिए रायपुर की ओर रवाना हुए।
भारतीय जनता पार्टी ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, सिद्धार्थ शंभू को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी बनाया गया है। भाजपा ने 23 सितंबर 2026 को नई नियुक्तियों की घोषणा की।
दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीली दवाओं की बिक्री के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अपचारी बालक को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 0.5 एमजी की 1,200 अल्प्राजोलम टैबलेट, 8 मोबाइल फोन, ₹1,400 नकद और 2 एयर गन बरामद की गई हैं।
सातवीं वाहिनी भिलाई में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। 150 जवानों, अधिकारियों और कर्मचारियों को OTP, UPI फ्रॉड, फर्जी लिंक और साइबर सुरक्षा के उपाय बताए गए।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार, 24 सितंबर को चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर कई सवाल उठाए। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में करीब 55 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के चुनावों में ‘वोट चोरी’ हुई है। उन्होंने कहा कि उनके तकनीकी विशेषज्ञों ने छत्तीसगढ़ के चुनाव से जुड़ी चुनाव आयोग की कथित गलती पकड़ी है।
डोनाल्ड ट्रंप ने CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस से प्रतिबंधित किया था। संघीय कोर्ट के आदेश के बाद तीनों मीडिया संस्थानों के पत्रकारों की एंट्री बहाल हो गई।