भिलाई BSP के कथित लोहा-स्क्रैप चोरी मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने CBI जांच के लिए सहमति दी है। 250 टन स्क्रैप बरामदगी से शुरू हुए मामले में 21 गिरफ्तारियां, BSP अधिकारियों पर कार्रवाई और रसमड़ा कंपनी के निदेशकों की गिरफ्तारी तक पूरी कहानी।
छत्तीसगढ़ के 2021 बैच के IAS अधिकारी आशीष कुमार टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के MD पद पर भी बने रहेंगे।
बलरामपुर-रामानुजगंज में 4.51 करोड़ की कथित वित्तीय अनियमितता की जांच के बाद प्रभारी DEO मनीराम यादव को पद से हटाकर प्राचार्य बनाया गया। नरेंद्र कुमार निरापुरे नए प्रभारी DEO होंगे।
बिलासपुर के सरकंडा में राजनीतिक पार्टी में पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख रुपये लेने का आरोप है। फेसबुक से हुई पहचान के बाद पार्टी फंड के नाम पर रकम जमा कराई गई।
रायपुर में आज रात 8 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत पहली बार छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। संगठन और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी।
मरीजों से कथित अतिरिक्त वसूली और नियमों में अनियमितता के आरोपों के बाद छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने 19 अस्पतालों की जांच की। इनमें 16 अस्पतालों पर कार्रवाई हुई है। भिलाई के शंकराचार्य और दुर्ग के पल्स हॉस्पिटल का नाम भी सूची में शामिल है।
महादेव ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI की आठ दिन की रिमांड मिली है। एजेंसी दिल्ली में उससे पूछताछ करेगी। जांच के केंद्र में कथित हवाला नेटवर्क, म्यूल बैंक खाते, 508 करोड़ रुपये के आरोप और राजनीतिक-प्रशासनिक संरक्षण के सवाल हैं।
सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के बाद महादेव ऐप के दूसरे प्रमुख आरोपी रवि उप्पल की दुबई में गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। भारतीय एजेंसियों को अनौपचारिक जानकारी मिली है और UAE की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
महादेव ऑनलाइन बुक ऐप मामले के प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर का ओमान से प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया है। CBI उसे 2 नवंबर को रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी।