जन्मदिन की खुशी के बीच विवाद, बोलेरो पिकअप की चपेट में आकर 21 वर्षीय युवक की मौत

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के कुरुद वार्ड में जन्मदिन मनाने के दौरान हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। 21 वर्षीय अंकित सिंह की बोलेरो पिकअप वाहन से कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

केक काटने के बाद शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, अंकित सिंह का जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों के साथ सुंदर विहार फेस-2 स्थित दुर्गा पंडाल गार्डन में केक काटने के बाद वहां रुका हुआ था। इसी दौरान अंकित के कुछ परिचित युवक वहां पहुंचे। इनमें गोपी सरदार नाम का युवक भी शामिल था। बताया जा रहा है कि गोपी ने दोबारा केक काटने की बात कही और अंकित को अपने साथ कुछ दूर चलने के लिए कहा।

इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ता देख अंकित के दोस्तों ने बीच-बचाव किया और उसे वहां से अलग कर दिया।

भिलाई के कुरुद में बोलेरो पिकअप से युवक की मौत का मामला
भिलाई के कुरुद वार्ड में जन्मदिन के दौरान विवाद के बाद 21 वर्षीय युवक की बोलेरो पिकअप से कुचलकर मौत हो गई।

पीछा कर पिकअप से कुचलने का आरोप

आरोप है कि विवाद के बाद गोपी सरदार अपनी बोलेरो पिकअप लेकर अंकित के पीछे पहुंचा। इसी दौरान उसने अंकित को वाहन से कुचल दिया। परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से सामने आई जानकारी के मुताबिक, पिकअप को वापस मोड़कर अंकित को दोबारा कुचलने का भी प्रयास किया गया। घटना में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले नहीं बची जान

अंकित के दोस्त उसे गंभीर हालत में चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस घटना के कारणों और विवाद से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

फिलहाल, घटना में लगाए गए आरोपों और आरोपी की भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Nagendra sahu
Nagendra sahu
नागेन्द्र साहू छत्तीसगढ़ के भिलाई से हैं। उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक (BJMC) और वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (MJ) की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वीडियो एडिटिंग ( Ex- भिलाई Times Sr Editor ) और डिजिटल कंटेंट में भी विशेषज्ञता के साथ वर्तमान में रेखांकित न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं।
spot_imgspot_img

ट्रेंडिंग

खबर जो मायने रखती है

महादेव सट्टा ऐप का कथित सरगना सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया, सोमवार को रायपुर की विशेष अदालत में होगी पेशी

महादेव ऑनलाइन बुक ऐप मामले के प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर का ओमान से प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया है। CBI उसे 2 नवंबर को रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी।

अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन: हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में ली अंतिम सांस, 78 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

छत्तीसगढ़ के अहिवारा से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे।

मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: भूपेश बघेल ने वार्डवार आंकड़े रखे, आपत्तियों के बाद हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के चार नगरीय निकायों की प्रारंभिक मतदाता सूची में मतदाताओं के वार्ड बदलने का आरोप लगाया है। कांग्रेस 30 अक्टूबर तक आपत्तियां दर्ज कराएगी।

छत्तीसगढ़ में EOW-ACB का बड़ा एक्शन: शराब, कोल और DMF मामलों में कई शहरों में छापेमारी

शराब, कोल लेवी और DMF मामलों की जांच के बीच EOW-ACB ने छत्तीसगढ़ के कई शहरों में एक साथ छापेमारी की। कारोबारियों और अन्य संबंधित लोगों के ठिकानों पर दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।