दुर्ग में बाढ़ का कहर: पुलिस-SDRF ने 400 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला, कई रास्ते बंद

दुर्ग जिले में बाढ़ और जलभराव के बीच पुलिस और SDRF का राहत बचाव अभियान
लगातार बारिश के बाद दुर्ग जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस, SDRF और प्रशासन की संयुक्त टीमें राहत-बचाव अभियान चला रही हैं।

लगातार बारिश से शिवनाथ-खारुन समेत नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा; महादेव घाट, पुलगांव, कोही, बोरी-ननकट्टी और धमधा-तितुरघाट मार्ग पर आवागमन प्रभावित

दुर्ग। लगातार बारिश के कारण दुर्ग जिले के कई नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से जलभराव और तेज जलप्रवाह की स्थिति बन गई है। हालात को देखते हुए दुर्ग पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की संयुक्त टीमों ने दिन-रात राहत एवं बचाव अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर फंसे 400 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

प्रशासन और पुलिस की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार तैनात हैं। कई पुल-पुलियों के ऊपर पानी बहने के कारण संवेदनशील मार्गों पर बैरिकेड लगाकर आवागमन बंद किया गया है।

महादेव घाट से बोरी-ननकट्टी तक कई मार्ग बंद

लगातार बारिश के कारण शिवनाथ नदी सहित कई नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा है। इसके चलते कई जगह सामान्य आवागमन प्रभावित हुआ।

महादेव घाट में आमलेश्वर से रायपुर जाने वाले मार्ग पर पुल के ऊपर पानी बहने के कारण बैरिकेड लगाकर यातायात बंद किया गया है। इसी तरह कोही पुल, महामारा-कोही और बोरी-ननकट्टी मार्ग पर भी पानी बढ़ने के कारण आवागमन रोका गया है।

पुलगांव में शिवनाथ नदी की निचली पुलिया पूरी तरह जलमग्न बताई गई है। वहीं ननकट्टी से दुर्ग आने-जाने वाला मार्ग भी तेज जलप्रवाह के चलते बंद किया गया है।

खारुन नदी के भाटपारा क्षेत्र में भी पानी पहुंचा

पुलिस के मुताबिक, खारुन नदी के भाटपारा क्षेत्र में नदी का पानी आसपास के क्षेत्र में प्रवेश कर गया है। संबंधित पुल-पुलियों पर भी पानी बह रहा है।

समुद्रा नाला क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने और सड़क पर पानी आने से आवागमन प्रभावित है। वहीं बेमेतरा-राजनांदगांव मार्ग के घोड़ागोड़खी पुल पर पानी बहने के कारण यातायात बंद कर दिया गया है।

इसके अलावा धमधा-तितुरघाट मार्ग पर सड़क जलमग्न होने और नाले के ऊपर पानी बहने से भी रास्ता बंद किया गया है।

अमलेश्वर में बनाए गए राहत शिविर

प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। पुलिस की जानकारी के अनुसार अमलेश्वर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर राहत की व्यवस्था की गई है।

  • निषाद घर, अमलेश्वर: 71 लोग
  • ग्राम बोथली पंचायत: 80 लोग
  • हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अमलेश्वर: 20 लोग
  • ग्राम जमराव पंचायत भवन: 10 लोग
  • ग्राम जमराव प्राथमिक शाला: 16 लोग
  • ग्राम जमराव निषाद भवन: 4 लोग

प्रभावित इलाकों में जरूरत के अनुसार राहत सामग्री भी पहुंचाई जा रही है।

पुलिस और कलेक्टर ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

स्थिति की निगरानी के लिए पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर ने संयुक्त रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मैदानी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जलस्तर, आवागमन और राहत-बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।

प्रशासन की ओर से पुलिस, एसडीआरएफ और मैदानी टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में समन्वय के साथ काम करने और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

गणेश विसर्जन के लिए आने वालों से विशेष सावधानी की अपील

पुलगांव शिवनाथ नदी की निचली पुलिया के पूरी तरह जलमग्न होने को देखते हुए गणेश विसर्जन के लिए आने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

पुलिस ने लोगों से नदी, नाला, पुल-पुलिया और जलभराव वाले स्थानों पर अनावश्यक रूप से नहीं जाने की अपील की है। तेज बहाव वाले पानी को पार करने की कोशिश नहीं करने और जिन मार्गों पर बैरिकेड लगाकर आवाजाही बंद की गई है, वहां से नहीं गुजरने को कहा गया है।

टाटीबंद रोड पर भी जलभराव

रायपुर के टाटीबंद रोड स्थित चंदन पेट्रोल पंप के सामने भी सड़क पर जलभराव की स्थिति बताई गई है। पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की है।

दुर्ग पुलिस के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्रों में पेट्रोलिंग और राहत-बचाव टीमें लगातार सक्रिय हैं। किसी व्यक्ति के बाढ़ या जलभराव में फंसे होने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस या संबंधित प्रशासनिक अमले को सूचना देने की अपील की गई है।


मार्ग/स्थानस्थिति
महादेव घाट–आमलेश्वर–रायपुरपुल पर पानी, आवागमन बंद
कोही पुलजलमग्न, आवागमन बाधित
महामारा-कोहीपुल-पुलिया डूबी, आवागमन बंद
बोरी-ननकट्टीशिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ने से बंद
पुलगांव शिवनाथ नदीनिचली पुलिया पूरी तरह जलमग्न
खारुन नदी, भाटपारापानी क्षेत्र में पहुंचा
समुद्रा नालाजलस्तर बढ़ा, आवागमन बाधित
घोड़ागोड़खी पुलपानी बहने से यातायात बंद
धमधा-तितुरघाटसड़क जलमग्न, मार्ग बंद
ननकट्टी-दुर्गतेज जलप्रवाह के कारण बंद
टाटीबंद रोड, चंदन पेट्रोल पंपजलभराव, वैकल्पिक मार्ग की सलाह

Nagendra sahu
Nagendra sahu
नागेन्द्र साहू छत्तीसगढ़ के भिलाई से हैं। उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक (BJMC) और वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (MJ) की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वीडियो एडिटिंग ( Ex- भिलाई Times Sr Editor ) और डिजिटल कंटेंट में भी विशेषज्ञता के साथ वर्तमान में रेखांकित न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं।
spot_imgspot_img

ट्रेंडिंग

खबर जो मायने रखती है

महादेव सट्टा ऐप का कथित सरगना सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया, सोमवार को रायपुर की विशेष अदालत में होगी पेशी

महादेव ऑनलाइन बुक ऐप मामले के प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर का ओमान से प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया है। CBI उसे 2 नवंबर को रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी।

अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन: हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में ली अंतिम सांस, 78 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

छत्तीसगढ़ के अहिवारा से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे।

मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: भूपेश बघेल ने वार्डवार आंकड़े रखे, आपत्तियों के बाद हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के चार नगरीय निकायों की प्रारंभिक मतदाता सूची में मतदाताओं के वार्ड बदलने का आरोप लगाया है। कांग्रेस 30 अक्टूबर तक आपत्तियां दर्ज कराएगी।

छत्तीसगढ़ में EOW-ACB का बड़ा एक्शन: शराब, कोल और DMF मामलों में कई शहरों में छापेमारी

शराब, कोल लेवी और DMF मामलों की जांच के बीच EOW-ACB ने छत्तीसगढ़ के कई शहरों में एक साथ छापेमारी की। कारोबारियों और अन्य संबंधित लोगों के ठिकानों पर दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।