रायपुर में पत्नी और दो बच्चों की हत्या, फिर पति ने खुद को चाकू मारा; चरित्र पर शक का आरोप

डूमरतराई में देर रात वारदात से सनसनी, आरोपी पति अस्पताल में भर्ती; पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी

रायपुर। राजधानी रायपुर के डूमरतराई इलाके में शनिवार देर रात एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति भुनेश्वर साहू (34) ने अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर खुद पर भी चाकू से वार कर लिया, जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा की बताई जा रही है। प्रारंभिक पुलिस जांच में पत्नी के चरित्र पर शक को वारदात की वजह माना जा रहा है। हालांकि, घटना की पूरी परिस्थितियां और आरोपी की मंशा पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

रायपुर के डूमरतराई में पत्नी और दो बच्चों की हत्या का मामला
बताया जा रहा है कि चरित्र शंका में पति ने वारदात को अंजाम दिया है।
रायपुर के डूमरतराई में पत्नी और दो बच्चों की हत्या का मामला
घटना सामने आने के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़।
रायपुर के डूमरतराई में पत्नी और दो बच्चों की हत्या का मामला
डूमरतराई के साहू पारा में किराए के मकान में रहता था परिवार।
रायपुर के डूमरतराई में पत्नी और दो बच्चों की हत्या का मामला
चरित्र शंका के चलते पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। (पत्नी खिलेश्वरी साहू की फाइल फोटो)

रात करीब 1:30 बजे हुआ विवाद

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 1:30 बजे पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान भुनेश्वर साहू ने पहले अपनी पत्नी खिलेश्वरी साहू पर चाकू से हमला किया।

इसके बाद उसने अपने दोनों बच्चों आशीष साहू (10) और ज्ञान साहू (8) पर भी हमला कर दिया। तीनों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी ने कथित तौर पर खुद को भी चाकू मार लिया।

पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

घटना की जानकारी मिलने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। माना थाना पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची।

पुलिस के पहुंचने तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी पति भी घायल अवस्था में मिला, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रायपुर के डूमरतराई में पत्नी और दो बच्चों की हत्या का मामला
आरोपी भुनेश्वर साहू को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

करीब दो साल से किराए के मकान में रह रहा था परिवार

पुलिस के मुताबिक, भुनेश्वर साहू मूल रूप से बालोद जिले का रहने वाला है। वह करीब दो साल पहले पत्नी और बच्चों के साथ डूमरतराई के साहू पारा स्थित किराए के मकान में रहने आया था।

पति-पत्नी दोनों सब्जी मंडी में काम करते थे। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने करीब दो महीने पहले काम छोड़ दिया था।

चरित्र को लेकर अक्सर होता था विवाद

पड़ोसियों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच पत्नी के चरित्र को लेकर अक्सर विवाद होता था। शनिवार रात भी दोनों के बीच इसी तरह का विवाद होने की बात सामने आई है।

हालांकि, चरित्र पर शक को हत्या की वजह मानना फिलहाल प्रारंभिक जांच का हिस्सा है। पुलिस घटना के पीछे के वास्तविक कारणों और वारदात से पहले हुए विवाद की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

आरोपी का अस्पताल में इलाज जारी

पुलिस ने घायल आरोपी को मेकाहारा (अंबेडकर अस्पताल) में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

घटनास्थल को सील कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब वारदात में इस्तेमाल चाकू, घटनास्थल की परिस्थितियों और परिवार से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी की स्थिति में सुधार होने के बाद उससे पूछताछ भी की जा सकती है।

Nagendra sahu
Nagendra sahu
नागेन्द्र साहू छत्तीसगढ़ के भिलाई से हैं। उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक (BJMC) और वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (MJ) की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वीडियो एडिटिंग ( Ex- भिलाई Times Sr Editor ) और डिजिटल कंटेंट में भी विशेषज्ञता के साथ वर्तमान में रेखांकित न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं।
spot_imgspot_img

ट्रेंडिंग

खबर जो मायने रखती है

महादेव सट्टा ऐप का कथित सरगना सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया, सोमवार को रायपुर की विशेष अदालत में होगी पेशी

महादेव ऑनलाइन बुक ऐप मामले के प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर का ओमान से प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया है। CBI उसे 2 नवंबर को रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी।

अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन: हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में ली अंतिम सांस, 78 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

छत्तीसगढ़ के अहिवारा से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे।

मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: भूपेश बघेल ने वार्डवार आंकड़े रखे, आपत्तियों के बाद हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के चार नगरीय निकायों की प्रारंभिक मतदाता सूची में मतदाताओं के वार्ड बदलने का आरोप लगाया है। कांग्रेस 30 अक्टूबर तक आपत्तियां दर्ज कराएगी।

छत्तीसगढ़ में EOW-ACB का बड़ा एक्शन: शराब, कोल और DMF मामलों में कई शहरों में छापेमारी

शराब, कोल लेवी और DMF मामलों की जांच के बीच EOW-ACB ने छत्तीसगढ़ के कई शहरों में एक साथ छापेमारी की। कारोबारियों और अन्य संबंधित लोगों के ठिकानों पर दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।