भिलाई नगर निगम के पेवर ब्लॉक कार्यों की जांच में 8 सब इंजीनियरों की जिम्मेदारी तय होने की बात सामने आई है। 7 अधिकारियों से करीब 16 लाख की रिकवरी की प्रक्रिया शुरू है।
छत्तीसगढ़ के कोयला लेवी मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को EOW/ACB का नोटिस मिला है। 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे विशेष कोर्ट में पेश होने के निर्देश हैं।
BSP स्क्रैप चोरी मामले में HTC सुपरवाइजर अखिलेश कुमार तिवारी को ₹25 हजार के मुचलके पर अग्रिम जमानत मिली। कोर्ट ने प्रत्यक्ष संलिप्तता का स्पष्ट तथ्य नहीं माना।
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेंद्र कुमार कुलदीप को उनके पद से हटाकर उच्च शिक्षा संचालनालय, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर में पदस्थ किया है।
दुर्ग ग्रामीण में बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिलों के विरोध में अंडा चौक पर विधायक ललित चंद्राकर का पुतला दहन किया गया। ग्रामीणों ने 7 दिन में समाधान नहीं होने पर चक्काजाम की चेतावनी दी।