छत्तीसगढ़ में पहली बार दुर्ग केंद्रीय जेल से ओपन करेक्शनल इंस्टीट्यूशन (OCI) की शुरुआत की गई है। इस व्यवस्था में निर्धारित पात्रता वाले बंदियों को दिन में जेल से बाहर जाकर काम करने का अवसर मिलेगा। काम पूरा करने के बाद उन्हें शाम को तय समय से पहले जेल वापस लौटना होगा।
छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी मामले से जुड़ी संपत्तियों पर आयकर विभाग की बेनामी संपत्ति इकाई ने भिलाई में कार्रवाई की है। रायपुर की बेनामी संपत्ति प्रभाग (BPU) की टीम ने कोहका स्थित सूर्या रेजिडेंसी के मकान नंबर A-1 का भौतिक कब्जा लेकर उसे सील कर दिया। उपलब्ध दस्तावेजी विवरण के अनुसार, यह कार्रवाई बेनामी संपत्ति लेन-देन निषेध अधिनियम के तहत जब्त संपत्ति का कब्जा लेने की प्रक्रिया का हिस्सा है।
आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भिलाई में अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में भाजपा जिला भिलाई के सात मंडलों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में भिलाई नगर निगम के सभी 70 वार्डों में संगठन को सक्रिय करने, बूथ स्तर की तैयारियों को मजबूत करने और घर-घर संपर्क बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में वार्डवार जिम्मेदारियां तय करने और बूथ समितियों को सक्रिय रखने पर भी जोर दिया गया।
सातवीं वाहिनी भिलाई में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। 150 जवानों, अधिकारियों और कर्मचारियों को OTP, UPI फ्रॉड, फर्जी लिंक और साइबर सुरक्षा के उपाय बताए गए।