भिलाई-दुर्ग

हरिराज होटल के बाथरूम में मिला हिडन कैमरा, भिलाई में हड़कंप; BSP वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने की कार्रवाई की मांग

भिलाई के हरिराज होटल के बाथरूम में कथित हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी में होटल के एक कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। BSP वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने कैमरे के साथ मोबाइल, DVR और अन्य डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच की मांग की है।

भिलाई में सिगरेट मांगने को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या; राजनांदगांव के दो युवक हिरासत में

भिलाई के हरिनगर में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात सिगरेट मांगने को लेकर विवाद के बाद 26 वर्षीय चित्रेश सहारे पर चाकू से हमला कर दिया गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने राजनांदगांव के दो युवकों को हिरासत में लिया है।

भिलाई 6 साल की बच्ची से यौन अपराध मामला: 45 वर्षीय आरोपी की पत्नी भी पहुंची थाने, किराएदार पर छेड़छाड़ और बदसलूकी का आरोप

भिलाई के खुर्सीपार POCSO मामले में नया मोड़ आया है। आरोपी दिलावर यादव की पत्नी नीरज यादव ने 4 अक्टूबर को पुलिस को शिकायत देकर किराएदार पर अश्लील हरकत और बदसलूकी का आरोप लगाया। शिकायत में 2 अक्टूबर की रात की घटना का उल्लेख है।

भिलाई में 6 साल की बच्ची से यौन अपराध का मामला: शिवसेना और स्थानीय लोगों ने की निष्पक्ष जांच की मांग, आरोपी के मकान...

भिलाई के खुर्सीपार में छह साल की बच्ची से कथित यौन अपराध के मामले में आरोपी मकान मालिक की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों और छत्तीसगढ़ शिवसेना ने पुलिस-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। निष्पक्ष जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की गई है।

भिलाई में 6 साल की बच्ची से यौन अपराध का आरोप, मकान मालिक गिरफ्तार; पिता ने बताई पूरी घटना

भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची से यौन अपराध का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप मकान मालिक पर है। बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद परिवार को घटना का पता चला और शिकायत के बाद पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की।
spot_imgspot_img