भिलाई-दुर्ग

दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर ₹10 हजार का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

दुर्ग के सिटी कोतवाली थाने में दर्ज हत्या के मामले में फरार 22 वर्षीय रविदास मानिकपुरी की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाली महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए ₹10,000 के नगद इनाम की घोषणा की है।

दुर्ग में ₹39.33 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी, डाटा एंट्री जॉब के नाम पर ठगी के आरोप में उत्तराखंड से दो गिरफ्तार

दुर्ग जिले के भिलाई में डाटा एंट्री का काम दिलाने और करप्ट डाटा रिकवर कराने के नाम पर ₹39,33,560 की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत पर सुपेला पुलिस ने अपराध दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उत्तराखंड के हल्द्वानी से राम निवास और राहुल बिष्ट को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

दुर्ग में 24 वर्षीय युवती की आत्महत्या: सुसाइड नोट में युवक पर प्रताड़ना और धमकी देने के आरोप

दुर्ग में 24 वर्षीय युवती की आत्महत्या के मामले में छत्तीसगढ़ी सुसाइड नोट मिला है। युवक पर प्रताड़ना और धमकी देने के आरोप हैं। पुलिस मोबाइल संदेशों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

बीएसपी लोहा चोरी: छावनी के पांडेय कबाड़ी गोदाम पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रेलर में मिलीं रेल पटरियां

छावनी के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पांडेय कबाड़ी गोदाम पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। ट्रेलर में मिली रेल पटरियों के बीएसपी से संबंध और उनके परिवहन दस्तावेजों की जांच की जा रही है। विधायक रिकेश सेन ने कथित लोहा चोरी के नेटवर्क की जांच की मांग की है।

तालाब में उतरे जनप्रतिनिधि, जलकुंभी के बीच जल सत्याग्रह; मशीन से सफाई और जीर्णोद्धार की मांग

भिलाई के कुरुद स्थित नक्टी तालाब की बदहाली को लेकर जनप्रतिनिधियों और रहवासियों ने जल सत्याग्रह किया। जलकुंभी, गंदगी, सीवरेज और नाली की समस्या के बीच प्रदर्शनकारियों ने मैनुअल सफाई के बजाय पॉन्ड क्लीनिंग मशीन से सफाई कराने की मांग की। निगम ने मशीन आने में 5 से 7 दिन लगने की बात कही है।
spot_imgspot_img