निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ समेत 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) का कार्यक्रम जारी किया है। ड्राफ्ट सूची 12 नवंबर को आएगी, दावे और आपत्तियां 11 दिसंबर तक दर्ज होंगी और अंतिम सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी।
केरल विधानसभा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग वाला प्रस्ताव पारित किया। कांग्रेस और वामपंथी दलों ने समर्थन किया, जबकि BJP ने विरोध जताया। प्रस्ताव में पात्र मतदाताओं के अधिकार बहाल करने और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति समिति में बदलाव की मांग भी की गई।
क्या युवाओं की नाराजगी केवल चुनाव आयोग तक सीमित है या यह सरकार और संस्थाओं पर भरोसे से जुड़ा बड़ा सवाल है? राजनीतिक विश्लेषक संजय कुमार, बीजेपी नेता गौरव वल्लभ और नीरजा चौधरी ने रोजगार, SIR, विरोध के अधिकार और आंदोलन के संभावित प्रभाव पर अपनी राय रखी।
दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच CJP के अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 50 हजार रुपये के बॉन्ड पर रिहा किया। रिहाई के बाद नेताओं और यूट्यूबर ध्रुव राठी ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगाए।
राहुल गांधी ने सोमवार को विपक्षी दलों, नागरिक समाज संगठनों और आम नागरिकों के साथ सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने की घोषणा की है। मार्च के दौरान मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपकर SIR रोकने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई जाएगी।
मरीजों से कथित अतिरिक्त वसूली और नियमों में अनियमितता के आरोपों के बाद छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने 19 अस्पतालों की जांच की। इनमें 16 अस्पतालों पर कार्रवाई हुई है। भिलाई के शंकराचार्य और दुर्ग के पल्स हॉस्पिटल का नाम भी सूची में शामिल है।
महादेव ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI की आठ दिन की रिमांड मिली है। एजेंसी दिल्ली में उससे पूछताछ करेगी। जांच के केंद्र में कथित हवाला नेटवर्क, म्यूल बैंक खाते, 508 करोड़ रुपये के आरोप और राजनीतिक-प्रशासनिक संरक्षण के सवाल हैं।
सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के बाद महादेव ऐप के दूसरे प्रमुख आरोपी रवि उप्पल की दुबई में गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। भारतीय एजेंसियों को अनौपचारिक जानकारी मिली है और UAE की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
महादेव ऑनलाइन बुक ऐप मामले के प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर का ओमान से प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया है। CBI उसे 2 नवंबर को रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी।