रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में USG की तारीख को लेकर विवाद के दौरान महिला इंटर्न डॉक्टर से कथित बदसलूकी और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने खुद को BSNL का SDO और केंद्र सरकार का अधिकारी बताते हुए डॉक्टर का ट्रांसफर कराने की धमकी दी। मामले की शिकायत मौदहापारा थाने में की गई है।
छत्तीसगढ़ के कथित कोल लेवी घोटाले में EOW ने करीब 9,500 पन्नों की छठी पूरक चार्जशीट पेश की है। देवेंद्र यादव, रामगोपाल अग्रवाल, चंद्रदेव राय और IAS जयप्रकाश मौर्य समेत 12 लोगों को आरोपी बनाया गया है। जांच एजेंसी ने जब्त डायरियों में 477.56 करोड़ रुपए की आवक का दावा किया है।
रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र स्थित रायखेड़ा अदाणी पावर प्लांट में शराब बिक्री को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पथराव और तोड़फोड़ के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला हुआ, जिसमें थाना प्रभारी समेत कई जवान घायल हुए।
रायपुर में आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ की कथित रंगदारी के मामले में शोएब ढेबर की तलाश जारी है। कई ठिकानों पर दबिश से पहले उसके फरार होने के बाद एक आरक्षक लाइन अटैच किया गया।
छत्तीसगढ़ के अहिवारा से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के चार नगरीय निकायों की प्रारंभिक मतदाता सूची में मतदाताओं के वार्ड बदलने का आरोप लगाया है। कांग्रेस 30 अक्टूबर तक आपत्तियां दर्ज कराएगी।
शराब, कोल लेवी और DMF मामलों की जांच के बीच EOW-ACB ने छत्तीसगढ़ के कई शहरों में एक साथ छापेमारी की। कारोबारियों और अन्य संबंधित लोगों के ठिकानों पर दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर दुर्ग में भाजपा की पदयात्रा आयोजित होगी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शामिल होंगे। सांसद विजय बघेल और विधायक रिकेश सेन ने कार्यकर्ताओं से जागरूकता बढ़ाने की अपील की।