छत्तीसगढ़ के बालोद में लाइब्रेरी से घर लौट रही 22 वर्षीय छात्रा पर कथित तौर पर एसिड से हमला किया गया। गंभीर हालत में उसे रायपुर रेफर किया गया है। मामले में कोंडागांव से एक युवक और महिला समेत दो संदिग्ध पकड़े गए हैं।
बिलासपुर ACB ने बर्खास्त आरक्षक संतोष कुमार राठौर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में विशेष न्यायालय में अभियोग पत्र दाखिल किया है। जांच में 46.08 लाख की आय के मुकाबले 62.28 लाख रुपये का खर्च सामने आया।
रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर पर पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
छत्तीसगढ़ के कोयला लेवी मामले में EOW ने 12 आरोपियों के खिलाफ 9,500 पन्नों का पूरक चालान पेश किया है। इसमें कथित ₹25 प्रति टन वसूली, ₹100 प्रति टन पैलेट लेवी, ‘भवन’, ‘C PARTY’, खैरागढ़ उपचुनाव और संपत्तियों में निवेश से जुड़े साक्ष्यों का विवरण है।
धमतरी के कुरुद एसडीएम कार्यालय में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन डायवर्सन की प्रक्रिया के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत लेते बाबू पुनेश्वर सूर्यवंशी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।