भिलाई के खुर्सीपार POCSO मामले में नया मोड़ आया है। आरोपी दिलावर यादव की पत्नी नीरज यादव ने 4 अक्टूबर को पुलिस को शिकायत देकर किराएदार पर अश्लील हरकत और बदसलूकी का आरोप लगाया। शिकायत में 2 अक्टूबर की रात की घटना का उल्लेख है।
भिलाई के खुर्सीपार में छह साल की बच्ची से कथित यौन अपराध के मामले में आरोपी मकान मालिक की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों और छत्तीसगढ़ शिवसेना ने पुलिस-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। निष्पक्ष जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की गई है।
छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ने मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री को पत्र देकर पूर्णकालिक कलेक्टर दर पर वेतन देने की मांग की है। संघ ने 2025 की हड़ताल अवधि का मानदेय भुगतान करने की मांग भी उठाई है।
टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ ने पदोन्नति प्रक्रिया में देरी के विरोध में 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान किया है। भिलाई से दुर्ग तक न्याय यात्रा, शिक्षा मंत्री के निवास पर सत्याग्रह और 7 अक्टूबर से आमरण अनशन का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
छत्तीसगढ़ के कथित कोल लेवी मामले में EOW 5 अक्टूबर को अंतिम चार्जशीट पेश करने जा रही है। जांच एजेंसी के अनुसार नेताओं को करीब ₹65 करोड़ और अधिकारियों को ₹36 करोड़ से अधिक की रकम मिलने का दावा है। मामले में ₹170 करोड़ की कथित बेनामी संपत्ति का भी उल्लेख है।