बालोद में लाइब्रेरी से घर लौट रही 22 वर्षीय युवती पर एसिड फेंकने के मामले में पुलिस ने कथित प्रेमी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हमले की साजिश करीब तीन महीने पहले बनाई गई थी और गणेश झांकी के दौरान वारदात की कोशिश भी की गई थी।
भिलाई के हरिनगर में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात सिगरेट मांगने को लेकर विवाद के बाद 26 वर्षीय चित्रेश सहारे पर चाकू से हमला कर दिया गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने राजनांदगांव के दो युवकों को हिरासत में लिया है।
छत्तीसगढ़ के कथित कोल लेवी घोटाले में EOW ने करीब 9,500 पन्नों की छठी पूरक चार्जशीट पेश की है। देवेंद्र यादव, रामगोपाल अग्रवाल, चंद्रदेव राय और IAS जयप्रकाश मौर्य समेत 12 लोगों को आरोपी बनाया गया है। जांच एजेंसी ने जब्त डायरियों में 477.56 करोड़ रुपए की आवक का दावा किया है।
भिलाई स्टील प्लांट से करीब 250 टन लौह स्क्रैप चोरी के मामले में CDR जांच की अहम कड़ी बन गया है। 1 जनवरी से 26 मई के बीच आरोपियों के बीच 3,959 कॉल दर्ज हुईं, जिनमें संजय सिंह और अमित शर्मा के बीच 840 बातचीत शामिल हैं। मामले की जांच अब CBI के पास है।