CJP नेताओं अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान के भीतर से हिरासत में लिया गया था। एयर इंडिया ने BCAS से स्पष्टीकरण मांगा है। मामले में पुलिस की कानूनी शक्तियों, विमानन सुरक्षा नियमों और कमांडिंग पायलट की भूमिका पर सवाल उठे हैं।
दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच CJP के अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 50 हजार रुपये के बॉन्ड पर रिहा किया। रिहाई के बाद नेताओं और यूट्यूबर ध्रुव राठी ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगाए।
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हुए प्रदर्शन के बाद सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को विशेष सुनवाई की। अदालत ने गैरकानूनी हिरासत रोकने, मेट्रो-रेल सेवाएं सामान्य रखने और शांतिपूर्ण सभा के अधिकार की रक्षा करने के निर्देश दिए। 45 मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने के मामले में अधिकारियों से जवाब मांगा गया है।
दिल्ली में CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सुप्रीम कोर्ट ने 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और दिल्ली आने वाली ट्रेनों पर प्रतिबंध को लेकर चिंता जताई। अदालत ने केंद्र से मेट्रो और रेल सेवाओं को नियंत्रित तरीके से चलाने तथा यात्रियों को समय पर जानकारी देने को कहा।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 9 अक्टूबर रात 10 बजे से 10 अक्टूबर रात 10 बजे तक बंद रहेंगी। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
छत्तीसगढ़ के अहिवारा से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के चार नगरीय निकायों की प्रारंभिक मतदाता सूची में मतदाताओं के वार्ड बदलने का आरोप लगाया है। कांग्रेस 30 अक्टूबर तक आपत्तियां दर्ज कराएगी।
शराब, कोल लेवी और DMF मामलों की जांच के बीच EOW-ACB ने छत्तीसगढ़ के कई शहरों में एक साथ छापेमारी की। कारोबारियों और अन्य संबंधित लोगों के ठिकानों पर दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर दुर्ग में भाजपा की पदयात्रा आयोजित होगी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शामिल होंगे। सांसद विजय बघेल और विधायक रिकेश सेन ने कार्यकर्ताओं से जागरूकता बढ़ाने की अपील की।