टैग: चुनाव आयोग

कुछ खास खबरें आपके लिए!

विरोध-प्रदर्शनों में नाराजगी सिर्फ चुनाव आयोग से या मोदी सरकार के रवैये से भी? युवाओं के आंदोलन पर विश्लेषकों की अलग-अलग राय

क्या युवाओं की नाराजगी केवल चुनाव आयोग तक सीमित है या यह सरकार और संस्थाओं पर भरोसे से जुड़ा बड़ा सवाल है? राजनीतिक विश्लेषक संजय कुमार, बीजेपी नेता गौरव वल्लभ और नीरजा चौधरी ने रोजगार, SIR, विरोध के अधिकार और आंदोलन के संभावित प्रभाव पर अपनी राय रखी।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: क्या हैं इस राजनीति के मायने?

राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं ने SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने लंबित मामलों का हवाला देते हुए अलग से मुलाकात करने से इनकार किया। इस घटनाक्रम पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक विवाद बढ़ गया है।

IAS प्रकाश राजपुरोहित बने उप निर्वाचन आयुक्त, विवेक खरे को NTA में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी; केंद्र में 27 अधिकारियों की नियुक्ति

केंद्र के प्रशासनिक फेरबदल में राजस्थान कैडर के 2010 बैच के IAS अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित उप निर्वाचन आयुक्त बनाए गए हैं। विवेक खरे को NTA में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली है। गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य विभाग, NITI Aayog और अन्य संस्थानों में भी नियुक्तियां की गई हैं।

CEC के खिलाफ प्रदर्शन: केजरीवाल, ममता बनर्जी और पिनाराई विजयन हिरासत में; दिल्ली में 2,000 से ज्यादा लोग डिटेन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, पिनाराई विजयन और CJP संस्थापक अभिजीत दीपके समेत कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। चंडीगढ़ और मुंबई में भी प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई हुई।

यूपी SIR में 85,854 वोटर डिलीशन फॉर्म बिना कारण के बने? रिपोर्ट में चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर पर गंभीर सवाल

उत्तर प्रदेश के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर द रिपोर्टर्स कलेक्टिव की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ERONET सॉफ्टवेयर ने अधिकारियों के नाम से 85,854 फॉर्म-7 स्वतः तैयार किए, जिनमें 98.5% में नाम हटाने का कारण दर्ज नहीं था। रिपोर्ट में मुस्लिम मतदाताओं के खिलाफ आपत्तियों के पैटर्न और समय-सीमा के बाद दाखिल अनुरोधों पर भी सवाल उठाए गए हैं।

अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन: हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में ली अंतिम सांस, 78 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

छत्तीसगढ़ के अहिवारा से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे।

मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: भूपेश बघेल ने वार्डवार आंकड़े रखे, आपत्तियों के बाद हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के चार नगरीय निकायों की प्रारंभिक मतदाता सूची में मतदाताओं के वार्ड बदलने का आरोप लगाया है। कांग्रेस 30 अक्टूबर तक आपत्तियां दर्ज कराएगी।

छत्तीसगढ़ में EOW-ACB का बड़ा एक्शन: शराब, कोल और DMF मामलों में कई शहरों में छापेमारी

शराब, कोल लेवी और DMF मामलों की जांच के बीच EOW-ACB ने छत्तीसगढ़ के कई शहरों में एक साथ छापेमारी की। कारोबारियों और अन्य संबंधित लोगों के ठिकानों पर दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

दुर्ग में JP नड्डा की पदयात्रा: SIR के समर्थन में BJP का कार्यक्रम, महेश कॉलोनी से महेश चौक तक चलेंगे 1 किमी

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर दुर्ग में भाजपा की पदयात्रा आयोजित होगी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शामिल होंगे। सांसद विजय बघेल और विधायक रिकेश सेन ने कार्यकर्ताओं से जागरूकता बढ़ाने की अपील की।
spot_imgspot_img