सुपेला में नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट की बिक्री का आरोप, 6 आरोपी और एक अपचारी बालक पकड़े गए

सुपेला पुलिस द्वारा जब्त अल्प्राजोलम टैबलेट और अन्य सामग्री
सुपेला थाना पुलिस की कार्रवाई में 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट, मोबाइल फोन, नकद रकम और एयर गन बरामद की गई।

भिलाई। दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीली दवाओं की बिक्री के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अपचारी बालक को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 0.5 एमजी की 1,200 अल्प्राजोलम टैबलेट, 8 मोबाइल फोन, ₹1,400 नकद और 2 एयर गन बरामद की गई हैं।

पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अटल आवास, आशाराम बापू आश्रम मैदान के पास कुछ लोग नशीली टैबलेट बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर सुपेला पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की।

1,200 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद

पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 0.5 एमजी की 1,200 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद की। पुलिस के अनुसार इनकी अनुमानित कीमत करीब ₹3,600 है।[इसके अलावा 8 मोबाइल फोन, ₹1,400 की बिक्री रकम और 2 एयर गन भी जब्त की गई हैं।

NDPS Act के तहत मामला दर्ज

सुपेला पुलिस के अनुसार मामले में अपराध क्रमांक 1413/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 8(c) सहपठित धारा 22 NDPS Act के तहत कार्रवाई की गई है। बरामद एयर गन के संबंध में उनके तकनीकी विनिर्देश और लागू कानूनी प्रावधानों के अनुसार अलग से कार्रवाई की जाएगी।

सुपेला पुलिस द्वारा जब्त अल्प्राजोलम टैबलेट और अन्य सामग्री
सुपेला थाना पुलिस की कार्रवाई में 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट, मोबाइल फोन, नकद रकम और एयर गन बरामद की गई।

6 आरोपियों के नाम

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  1. साहिल शेख (24) — कृष्णा नगर, सुपेला
  2. योगेश कुमार साहू (18) — श्याम नगर, भिलाई-03
  3. अम्रन साहू (21) — इंदिरा पारा, भिलाई-03
  4. मयंक यादव (20) — विश्व बैंक कॉलोनी, भिलाई-03
  5. जानी यादव (22) — कांति चौक, उमदा, भिलाई-03
  6. समीर ठाकुर (21) — कृष्णा नगर, सुपेला

एक अपचारी बालक को भी संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट की बिक्री के जरिए आर्थिक लाभ कमाने की गतिविधि में शामिल पाए गए।गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

पुलिस टीम की भूमिका

कार्रवाई में थाना सुपेला प्रभारी एस.एन. सिंह, सउनि राजेश तिवारी, प्र.आर. अमर सिंह, आरक्षक खेमलाल और मनोज सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से नशीली दवाओं या अन्य प्रतिबंधित पदार्थों की अवैध बिक्री की जानकारी पुलिस को देने की अपील की है।

सुपेला पुलिस द्वारा जब्त अल्प्राजोलम टैबलेट और अन्य सामग्री
सुपेला थाना पुलिस की कार्रवाई में 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट, मोबाइल फोन, नकद रकम और एयर गन बरामद की गई।

Nagendra sahu
Nagendra sahu
नागेन्द्र साहू छत्तीसगढ़ के भिलाई से हैं। उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक (BJMC) और वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (MJ) की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वीडियो एडिटिंग ( Ex- भिलाई Times Sr Editor ) और डिजिटल कंटेंट में भी विशेषज्ञता के साथ वर्तमान में रेखांकित न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं।
spot_imgspot_img

ट्रेंडिंग

खबर जो मायने रखती है

भिलाई में भीषण आग: नंदनी रोड पर सोफा-गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री धू-धूकर जली

भिलाई के नंदनी रोड स्थित जगदंबा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में सोफा सेट और गद्दे बनाने का काम होता था। शुरुआती जानकारी के अनुसार आधे घंटे से अधिक समय तक दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचा था।

आयुष्मान योजना में बड़ा एक्शन: भिलाई के शंकराचार्य और पल्स समेत छत्तीसगढ़ के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, पांच पर 3 साल तक प्रतिबंध का...

मरीजों से कथित अतिरिक्त वसूली और नियमों में अनियमितता के आरोपों के बाद छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने 19 अस्पतालों की जांच की। इनमें 16 अस्पतालों पर कार्रवाई हुई है। भिलाई के शंकराचार्य और दुर्ग के पल्स हॉस्पिटल का नाम भी सूची में शामिल है।

बड़ी खबर: महादेव ऐप का ‘सच’ खोलेगा सौरभ! CBI को मिली 8 दिन की रिमांड, दिल्ली में होगी पूछताछ; क्या जांच की आंच पहुंचेगी...

महादेव ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI की आठ दिन की रिमांड मिली है। एजेंसी दिल्ली में उससे पूछताछ करेगी। जांच के केंद्र में कथित हवाला नेटवर्क, म्यूल बैंक खाते, 508 करोड़ रुपये के आरोप और राजनीतिक-प्रशासनिक संरक्षण के सवाल हैं।

महादेव सट्टा ऐप केस: सौरभ चंद्राकर के बाद अब रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार? प्रत्यर्पण की तैयारी में भारतीय एजेंसियां

सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के बाद महादेव ऐप के दूसरे प्रमुख आरोपी रवि उप्पल की दुबई में गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। भारतीय एजेंसियों को अनौपचारिक जानकारी मिली है और UAE की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।