ऋण माफी की मांग को लेकर किसानों का रायपुर मार्च, मुरमुंदा में पुलिस ने रोका; 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल CM हाउस पहुंचा

धमधा के किसानों का ऋण माफी की मांग को लेकर रायपुर मार्च
ऋण माफी सहित विभिन्न मांगों को लेकर धमधा के किसानों ने रायपुर की ओर मार्च किया। मुरमुंदा में पुलिस ने किसानों को रोका।

धमधा। ऋण माफी सहित विभिन्न मांगों को लेकर धमधा ब्लॉक के किसानों का आंदोलन गुरुवार को राजधानी रायपुर तक पहुंच गया। किसान नेता बाबा टेक सिंह चंदेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान मुख्यमंत्री निवास में ज्ञापन सौंपने के लिए रायपुर की ओर रवाना हुए। मुरमुंदा गांव के पास पुलिस ने किसानों को आगे बढ़ने से रोक दिया।

पुलिस और प्रशासन ने किसानों से बातचीत कर उन्हें आगे नहीं बढ़ने की समझाइश दी। इसके बाद किसानों की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को रायपुर भेजने पर सहमति बनी।

मुरमुंदा में पुलिस ने रोका

मुरमुंदा में किसानों को रोके जाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से रहने की अपील की। किसान नेताओं और प्रशासन के बीच बातचीत के बाद प्रतिनिधिमंडल के जरिए मांगें सरकार तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।

किसानों का आंदोलन मुख्य रूप से ऋण माफी और वर्ष 2018 की ऋण माफी से जुड़े लंबित मामलों की जांच एवं निराकरण सहित अन्य मांगों को लेकर चल रहा है। इससे पहले भी किसान प्रशासन को ज्ञापन सौंप चुके हैं और क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे हैं।

10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा मुख्यमंत्री निवास

किसानों का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से प्रत्यक्ष मुलाकात नहीं हो सकी। किसानों ने मुख्यमंत्री के OSD/निज सचिव के सामने अपनी मांगें रखीं और ऋण माफी सहित लंबित मामलों के जल्द निराकरण की मांग की। किसान नेताओं का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और अब मांगों पर ठोस कार्रवाई चाहते हैं।

तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन

प्रतिनिधिमंडल और प्रशासन के बीच चर्चा के दौरान किसानों को आगामी तीन दिनों में मामले में सार्थक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिए जाने की बात सामने आई है।

किसान नेताओं ने कहा कि तय समय में कार्रवाई होती है तो आगे की रणनीति उसी के अनुसार तय की जाएगी। मांगों का समाधान नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को आगे बढ़ाने की बात भी कही गई है।

17 दिनों से जारी है क्रमिक भूख हड़ताल

धमधा में किसान पिछले 17 दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल पर हैं। 24 सितंबर को किसानों ने मुख्यमंत्री निवास की ओर मार्च करने का ऐलान किया था। इससे पहले आंदोलन के दौरान किसानों ने SDM को ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2018 की ऋण माफी से जुड़े रिकॉर्ड की जांच और पात्र किसानों को योजना का लाभ देने की मांग की थी।

किसान नेता बाबा टेक सिंह चंदेल ने कहा है कि यदि किसानों की मांगों पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन को आगे और व्यापक किया जाएग।

spot_imgspot_img

ट्रेंडिंग

जरुरी ख़बरें

छत्तीसगढ़ के नेताओं की दूसरे राज्यों में बढ़ी भूमिका, गोमती साय से सौरभ सिंह तक मिली नई जिम्मेदारी

भाजपा के 23 सितंबर 2026 के संगठनात्मक फेरबदल में गोमती साय को गुजरात और सौरभ सिंह को झारखंड का सह-प्रभारी बनाया गया। जानिए करुणा शुक्ला, सरोज पांडेय, रामविचार नेताम और लता उसेंडी की पुरानी संगठनात्मक भूमिकाएं।

राहुल गांधी का दावा- छत्तीसगढ़ चुनाव में भी हुई ‘वोट चोरी’, CEC ज्ञानेश कुमार पर उठाए सवाल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार, 24 सितंबर को चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर कई सवाल उठाए। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में करीब 55 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के चुनावों में ‘वोट चोरी’ हुई है। उन्होंने कहा कि उनके तकनीकी विशेषज्ञों ने छत्तीसगढ़ के चुनाव से जुड़ी चुनाव आयोग की कथित गलती पकड़ी है।

CG Weather Update: प्रदेश में अभी नहीं थमेगा बारिश का दौर, आज कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। IMD ने 25 सितंबर को अत्यंत भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। जानें जिलेवार बारिश और मानसून के आंकड़े।

छत्तीसगढ़ में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती, 11 अक्टूबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

छत्तीसगढ़ के सरकारी और स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती होगी। 5,000 नियमित पदों के लिए 11 अक्टूबर से परीक्षाएं शुरू होंगी।