छत्तीसगढ़ में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती, 11 अक्टूबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कुल 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इनमें 5,000 नियमित पद शासकीय स्कूलों के लिए और 1,812 संविदा पद स्वामी आत्मानंद स्कूलों के लिए हैं। नियमित भर्ती के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

5,000 नियमित पदों पर होगी सीधी भर्ती
शासकीय स्कूलों में 5,000 नियमित पदों पर भर्ती परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होगी। पदों का विवरण इस प्रकार है:
सहायक शिक्षक: 2,292 पद
शिक्षक: 1,654 पद
व्याख्याता: 854 पद
सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला): 200 पद
इनमें ई-संवर्ग के 2,227 और टी-संवर्ग के 2,773 पद शामिल हैं।

इन तारीखों पर होंगी परीक्षाएं

घोषित कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक की लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक पद की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 और व्याख्याता पद की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को होगी। वहीं, सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) पद की परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

सहायक शिक्षक और शिक्षक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि व्याख्याता पद के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की जानकारी दी गई है।

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1,812 संविदा पद
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 1,812 शैक्षणिक संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए पहली बार केंद्रीकृत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित करने की तैयारी है। भर्ती अधिसूचना सितंबर में जारी होने और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर 2026 से शुरू करने की जानकारी दी गई है।

Nagendra sahu
Nagendra sahu
नागेन्द्र साहू छत्तीसगढ़ के भिलाई से हैं। उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक (BJMC) और वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (MJ) की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वीडियो एडिटिंग ( Ex- भिलाई Times Sr Editor ) और डिजिटल कंटेंट में भी विशेषज्ञता के साथ वर्तमान में रेखांकित न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं।
spot_imgspot_img

ट्रेंडिंग

खबर जो मायने रखती है

भिलाई में भीषण आग: नंदनी रोड पर सोफा-गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री धू-धूकर जली

भिलाई के नंदनी रोड स्थित जगदंबा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में सोफा सेट और गद्दे बनाने का काम होता था। शुरुआती जानकारी के अनुसार आधे घंटे से अधिक समय तक दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचा था।

आयुष्मान योजना में बड़ा एक्शन: भिलाई के शंकराचार्य और पल्स समेत छत्तीसगढ़ के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, पांच पर 3 साल तक प्रतिबंध का...

मरीजों से कथित अतिरिक्त वसूली और नियमों में अनियमितता के आरोपों के बाद छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने 19 अस्पतालों की जांच की। इनमें 16 अस्पतालों पर कार्रवाई हुई है। भिलाई के शंकराचार्य और दुर्ग के पल्स हॉस्पिटल का नाम भी सूची में शामिल है।

बड़ी खबर: महादेव ऐप का ‘सच’ खोलेगा सौरभ! CBI को मिली 8 दिन की रिमांड, दिल्ली में होगी पूछताछ; क्या जांच की आंच पहुंचेगी...

महादेव ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI की आठ दिन की रिमांड मिली है। एजेंसी दिल्ली में उससे पूछताछ करेगी। जांच के केंद्र में कथित हवाला नेटवर्क, म्यूल बैंक खाते, 508 करोड़ रुपये के आरोप और राजनीतिक-प्रशासनिक संरक्षण के सवाल हैं।

महादेव सट्टा ऐप केस: सौरभ चंद्राकर के बाद अब रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार? प्रत्यर्पण की तैयारी में भारतीय एजेंसियां

सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के बाद महादेव ऐप के दूसरे प्रमुख आरोपी रवि उप्पल की दुबई में गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। भारतीय एजेंसियों को अनौपचारिक जानकारी मिली है और UAE की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।