IPS रतनलाल डांगी मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने प्राथमिक जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने की जानकारी दी। आगे की जांच के लिए IPS दीपांशु काबरा और प्रशांत कुमार अग्रवाल के नाम प्रस्तावित किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ में 1 अक्टूबर से 59 प्रीमियम शराब दुकानों पर नकद भुगतान बंद कर दिया गया है। अब ग्राहक UPI, डेबिट कार्ड या अन्य डिजिटल माध्यम से भुगतान कर सकेंगे।
छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना से जुड़े कथित फर्जी क्लेम की शिकायतों पर स्वास्थ्य विभाग ने 17 अस्पतालों में जांच की। 52 अधिकारियों की टीम ने मरीजों, ICU रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच की।
CGBSE के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की मान्यता के नए नियम पर निजी स्कूल संचालकों ने आपत्ति जताई है। 12वीं से PG तक अंग्रेजी माध्यम की अनिवार्यता हटाकर अध्यापन दक्षता और अनुभव को आधार बनाने की मांग की गई है।
बिलासपुर में युक्तियुक्तकरण और संशोधित पदोन्नति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच के बाद शिक्षा विभाग ने तत्कालीन विधि खंड प्रभारी सुनील कुमार यादव को निलंबित कर दिया।