रायपुर में आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ की कथित रंगदारी के मामले में शोएब ढेबर की तलाश जारी है। कई ठिकानों पर दबिश से पहले उसके फरार होने के बाद एक आरक्षक लाइन अटैच किया गया।
भिलाई नगर निगम के पेवर ब्लॉक कार्यों की जांच में 8 सब इंजीनियरों की जिम्मेदारी तय होने की बात सामने आई है। 7 अधिकारियों से करीब 16 लाख की रिकवरी की प्रक्रिया शुरू है।
रायपुर के महादेव घाट में आज ‘नो UPI डे’ मनाया जा रहा है। व्यापारियों ने QR कोड और UPI साउंड बॉक्स हटाकर 2 अक्टूबर को सिर्फ कैश भुगतान लेने का फैसला किया है।
छत्तीसगढ़ के कोयला लेवी मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को EOW/ACB का नोटिस मिला है। 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे विशेष कोर्ट में पेश होने के निर्देश हैं।