टैग: दुर्ग पुलिस

कुछ खास खबरें आपके लिए!

दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर ₹10 हजार का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

दुर्ग के सिटी कोतवाली थाने में दर्ज हत्या के मामले में फरार 22 वर्षीय रविदास मानिकपुरी की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाली महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए ₹10,000 के नगद इनाम की घोषणा की है।

दुर्ग में 24 वर्षीय युवती की आत्महत्या: सुसाइड नोट में युवक पर प्रताड़ना और धमकी देने के आरोप

दुर्ग में 24 वर्षीय युवती की आत्महत्या के मामले में छत्तीसगढ़ी सुसाइड नोट मिला है। युवक पर प्रताड़ना और धमकी देने के आरोप हैं। पुलिस मोबाइल संदेशों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

बीएसपी लोहा चोरी: छावनी के पांडेय कबाड़ी गोदाम पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रेलर में मिलीं रेल पटरियां

छावनी के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पांडेय कबाड़ी गोदाम पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। ट्रेलर में मिली रेल पटरियों के बीएसपी से संबंध और उनके परिवहन दस्तावेजों की जांच की जा रही है। विधायक रिकेश सेन ने कथित लोहा चोरी के नेटवर्क की जांच की मांग की है।

भिलाई में सिगरेट मांगने को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या; राजनांदगांव के दो युवक हिरासत में

भिलाई के हरिनगर में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात सिगरेट मांगने को लेकर विवाद के बाद 26 वर्षीय चित्रेश सहारे पर चाकू से हमला कर दिया गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने राजनांदगांव के दो युवकों को हिरासत में लिया है।

BSP लोहा चोरी केस: 3,959 कॉल ने खोली कथित रैकेट की कड़ी, संजय-अमित के बीच 840 बार बातचीत

भिलाई स्टील प्लांट से करीब 250 टन लौह स्क्रैप चोरी के मामले में CDR जांच की अहम कड़ी बन गया है। 1 जनवरी से 26 मई के बीच आरोपियों के बीच 3,959 कॉल दर्ज हुईं, जिनमें संजय सिंह और अमित शर्मा के बीच 840 बातचीत शामिल हैं। मामले की जांच अब CBI के पास है।

अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन: हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में ली अंतिम सांस, 78 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

छत्तीसगढ़ के अहिवारा से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे।

मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: भूपेश बघेल ने वार्डवार आंकड़े रखे, आपत्तियों के बाद हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के चार नगरीय निकायों की प्रारंभिक मतदाता सूची में मतदाताओं के वार्ड बदलने का आरोप लगाया है। कांग्रेस 30 अक्टूबर तक आपत्तियां दर्ज कराएगी।

छत्तीसगढ़ में EOW-ACB का बड़ा एक्शन: शराब, कोल और DMF मामलों में कई शहरों में छापेमारी

शराब, कोल लेवी और DMF मामलों की जांच के बीच EOW-ACB ने छत्तीसगढ़ के कई शहरों में एक साथ छापेमारी की। कारोबारियों और अन्य संबंधित लोगों के ठिकानों पर दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

दुर्ग में JP नड्डा की पदयात्रा: SIR के समर्थन में BJP का कार्यक्रम, महेश कॉलोनी से महेश चौक तक चलेंगे 1 किमी

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर दुर्ग में भाजपा की पदयात्रा आयोजित होगी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शामिल होंगे। सांसद विजय बघेल और विधायक रिकेश सेन ने कार्यकर्ताओं से जागरूकता बढ़ाने की अपील की।
spot_imgspot_img