भाजपा के 23 सितंबर 2026 के संगठनात्मक फेरबदल में गोमती साय को गुजरात और सौरभ सिंह को झारखंड का सह-प्रभारी बनाया गया। जानिए करुणा शुक्ला, सरोज पांडेय, रामविचार नेताम और लता उसेंडी की पुरानी संगठनात्मक भूमिकाएं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार, 24 सितंबर को चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर कई सवाल उठाए। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में करीब 55 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के चुनावों में ‘वोट चोरी’ हुई है। उन्होंने कहा कि उनके तकनीकी विशेषज्ञों ने छत्तीसगढ़ के चुनाव से जुड़ी चुनाव आयोग की कथित गलती पकड़ी है।
भारतीय जनता पार्टी ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, सिद्धार्थ शंभू को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी बनाया गया है। भाजपा ने 23 सितंबर 2026 को नई नियुक्तियों की घोषणा की।
भारत निर्वाचन आयोग के कामकाज को लेकर द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में आयोग के भीतर दर्ज की गई कई आपत्तियों का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले करीब 10 महीनों में कम से कम 14 बार आयोग के कामकाज से जुड़े विभिन्न फैसलों और प्रक्रियाओं पर लिखित आपत्तियां दर्ज कीं।
आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भिलाई में अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में भाजपा जिला भिलाई के सात मंडलों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में भिलाई नगर निगम के सभी 70 वार्डों में संगठन को सक्रिय करने, बूथ स्तर की तैयारियों को मजबूत करने और घर-घर संपर्क बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में वार्डवार जिम्मेदारियां तय करने और बूथ समितियों को सक्रिय रखने पर भी जोर दिया गया।