भारत निर्वाचन आयोग के कामकाज को लेकर द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में आयोग के भीतर दर्ज की गई कई आपत्तियों का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले करीब 10 महीनों में कम से कम 14 बार आयोग के कामकाज से जुड़े विभिन्न फैसलों और प्रक्रियाओं पर लिखित आपत्तियां दर्ज कीं।
दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और उनके परिवार के कुछ सदस्यों को नोटिस जारी किया गया है। रिपोर्टों के मुताबिक आडवाणी, उनकी बेटी प्रतिभा और बहू गीतिका के नाम 2002 की पिछली SIR सूची से मैप नहीं हो पाए। उनके बेटे जयंत का रिकॉर्ड इस प्रक्रिया में मैप हो गया। सिसोदिया और परिवार के नाम भी शामिल पूर्व दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, उनकी पत्नी और बेटे को भी नोटिस मिला है। अधिकारियों के अनुसार, कुछ मामलों में माता-पिता के नाम और अन्य व्यक्तिगत विवरण में अंतर मिलने के कारण नोटिस जारी किए गए हैं। यह नोटिस रिकॉर्ड के सत्यापन के लिए भेजे जा रहे हैं।