अपराध

पार्टी में पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, महिला पर केस; फेसबुक से हुई थी पहचान

बिलासपुर के सरकंडा में राजनीतिक पार्टी में पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख रुपये लेने का आरोप है। फेसबुक से हुई पहचान के बाद पार्टी फंड के नाम पर रकम जमा कराई गई।

रायपुर में पत्नी और दो बच्चों की हत्या, फिर पति ने खुद को चाकू मारा; चरित्र पर शक का आरोप

राजधानी रायपुर के डूमरतराई इलाके में शनिवार देर रात एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति भुनेश्वर साहू (34) ने अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया।

बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, शोएब ढेबर अरेस्ट?

राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इसके अलावा टीनू भारद्वाज समेत कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

दुबई से लौटते ही CBI के हत्थे चढ़ा अभिषेक, महादेव सट्टा नेटवर्क में पैनल और फंड कलेक्शन की थी भूमिका

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अभिषेक कुमार को हैदराबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।

दुर्ग में साढ़े 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, गला घोंटकर बोरे में फेंका; 153 दिन में उम्रकैद

उतई थाना क्षेत्र के मामले में दुर्ग POCSO कोर्ट ने 5 साल की बच्ची से लैंगिक अपराध के आरोपी धनेंश्वर साहू को उम्रकैद समेत अलग-अलग सजा सुनाई। 13 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
spot_imgspot_img