अपराध

दुर्ग में अवैध ब्याज वसूली का आरोप, दो महिलाएं गिरफ्तार; ₹3.79 लाख नकद और ब्लैंक चेक जब्त

: दुर्ग के वैशालीनगर में कथित अवैध ब्याज वसूली और धमकी के मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार। पुलिस ने ₹3.79 लाख नकद, डायरी, ब्लैंक चेक और कोरे स्टाम्प पेपर जब्त किए।

100 करोड़ से अधिक की कथित ठगी के मामले में भिलाई के पूर्व भाजपा कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल गिरफ्तार

कारोबार में निवेश और लेन-देन के नाम पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कथित ठगी के मामले में भिलाई जिला भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। करीब 13 महीने से फरार बताए जा रहे संदीप को झारखंड में पकड़ा गया और अदालत ने 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बालोद में ससुर की हत्या के मामले में बहू और उसके प्रेमी को उम्रकैद, करंट लगाकर की थी हत्या

बालोद जिले के खड़ेनाडीह गांव में ससुर की हत्या को हादसा बताकर छिपाने की कोशिश की गई थी। अंतिम संस्कार से पहले ग्रामीणों को संदेह हुआ। पोस्टमार्टम और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामला खुला, जिसके बाद अदालत ने बहू और उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई।

भोपाल में प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद, ₹77.64 लाख का जुर्माना; सहयोगी राबिया बी को 20 साल की सजा

भोपाल की विशेष पॉक्सो अदालत ने 78 वर्षीय प्यारे मियां को पांच नाबालिग बच्चियों से जुड़े यौन अपराधों के मामले में 10 आजीवन कारावास की सजाएं सुनाईं। अदालत ने ₹77.64 लाख का जुर्माना लगाया, जबकि सहयोगी राबिया बी को 20 साल की सजा मिली।

छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोरी के मामलों में राजस्व विभाग सबसे आगे, 5 साल में 154 ट्रैप कार्रवाई; 193 सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में ACB और EOW के आंकड़ों के अनुसार, रिश्वतखोरी के मामलों में राजस्व विभाग सबसे आगे है। वर्ष 2021 से मई 2026 तक 154 ट्रैप कार्रवाइयों में 193 अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार किए गए।
spot_imgspot_img