छत्तीसगढ़

खेरधा बायोगैस प्लांट का ग्रामीणों द्वारा विरोध तेज़, क्या नकटी गांव जैसे बनेंगे हालात?

दुर्ग के अहिवारा क्षेत्र में बायोगैस प्लांट के खिलाफ नारधा, खेरदा और मोहंदी के सैकड़ों ग्रामीणों का विरोध। भूमि पूजन रुकवाया, चारागाह, प्रदूषण और जमीन आवंटन पर सवाल उठाए

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर दोहरी चुनौती: 50 कार्यदिवसों में 160 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य, पटवारियों की हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में छत्तीसगढ़ में 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी के लक्ष्य को लेकर किसान नेता एवं जनपद सदस्य ढालेश साहू ने समय रहते तैयारी पूरी करने की मांग की है। प्रस्तावित 77 दिनों की अवधि में सीमित कार्यदिवसों के साथ पटवारी संघ की पीवी ऐप को लेकर जारी हड़ताल से किसानों के राजस्व संबंधी काम प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है।

सूरजपुर डबल मर्डर: 19 लाख रुपये के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या का खुलासा, प्रवेश कुमार गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में शिक्षिका रजनी बरेठ और उनके 18 वर्षीय बेटे सुजल बरेठ की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रवेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 19 लाख रुपये के लालच में शिक्षिका की हत्या की गई और राज खुलने के डर से बेटे को भी मार दिया गया। मामले में कार, मोबाइल, दस्तावेज और अन्य सामान जब्त किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आज से आगाज, 6 टीमें भिड़ेंगी खिताब के लिए; दर्शकों की एंट्री फ्री

रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का उद्घाटन होगा। छह फ्रेंचाइजी टीमें 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मुकाबले खेलेंगी। रोजाना दो मैच होंगे और दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को 31 अक्टूबर तक करने होंगे 2 ऑनलाइन कोर्स, विभागों को सख्त निर्देश

छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग ने मिशन कर्मयोगी के तहत सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए iGOT पोर्टल पर दो ऑनलाइन कोर्स अनिवार्य किए हैं। दोनों कोर्स 31 अक्टूबर तक पूरे करने और 3 नवंबर तक शासन को रिपोर्ट देने के निर्देश हैं।
spot_imgspot_img