छत्तीसगढ़

100 करोड़ से अधिक की कथित ठगी के मामले में भिलाई के पूर्व भाजपा कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल गिरफ्तार

कारोबार में निवेश और लेन-देन के नाम पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कथित ठगी के मामले में भिलाई जिला भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। करीब 13 महीने से फरार बताए जा रहे संदीप को झारखंड में पकड़ा गया और अदालत ने 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बालोद में ससुर की हत्या के मामले में बहू और उसके प्रेमी को उम्रकैद, करंट लगाकर की थी हत्या

बालोद जिले के खड़ेनाडीह गांव में ससुर की हत्या को हादसा बताकर छिपाने की कोशिश की गई थी। अंतिम संस्कार से पहले ग्रामीणों को संदेह हुआ। पोस्टमार्टम और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामला खुला, जिसके बाद अदालत ने बहू और उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई।

CGPSC की उत्तरपुस्तिका से गायब मिले 4 पन्ने, हाईकोर्ट ने लगाया ₹50 हजार का जुर्माना; अभ्यर्थी को भी मुआवजे का आदेश

RTI से मिली उत्तरपुस्तिका की कॉपी में CGPSC मुख्य परीक्षा के चार पन्ने गायब मिले। इन पर 30 अंकों के उत्तर लिखे जाने थे। हाईकोर्ट ने जांच में देरी और आयोग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए मुआवजे का आदेश दिया।

छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोरी के मामलों में राजस्व विभाग सबसे आगे, 5 साल में 154 ट्रैप कार्रवाई; 193 सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में ACB और EOW के आंकड़ों के अनुसार, रिश्वतखोरी के मामलों में राजस्व विभाग सबसे आगे है। वर्ष 2021 से मई 2026 तक 154 ट्रैप कार्रवाइयों में 193 अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार किए गए।

रायपुर में किसानों का प्रदर्शन: ₹1,700 करोड़ के बकाया भुगतान से लेकर धान के दाम बढ़ाने तक 10 मांगें

रायपुर में किसानों ने बकाया भुगतान, धान के दाम में बढ़ोतरी, टोकन व्यवस्था में बदलाव और सिंचाई परियोजनाओं सहित 10 मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मंत्रालय की ओर बढ़ रहे किसानों को पुलिस ने रोका, जिसके बाद ज्ञापन सौंपा गया।
spot_imgspot_img