दिल्ली SIR में आडवाणी, सिसोदिया, केजरीवाल समेत कई बड़े नामों को नोटिस, 33 लाख से ज्यादा मतदाता जांच के दायरे में, जानें वजह

नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और उनके परिवार के कुछ सदस्यों को नोटिस जारी किया गया है। रिपोर्टों के मुताबिक आडवाणी, उनकी बेटी प्रतिभा और बहू गीतिका के नाम 2002 की पिछली SIR सूची से मैप नहीं हो पाए। उनके बेटे जयंत का रिकॉर्ड इस प्रक्रिया में मैप हो गया। सिसोदिया और परिवार के नाम भी शामिल पूर्व दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, उनकी पत्नी और बेटे को भी नोटिस मिला है। अधिकारियों के अनुसार, कुछ मामलों में माता-पिता के नाम और अन्य व्यक्तिगत विवरण में अंतर मिलने के कारण नोटिस जारी किए गए हैं। यह नोटिस रिकॉर्ड के सत्यापन के लिए भेजे जा रहे हैं।

पोस्टर से रील्स तक, BJP की सोशल मीडिया रणनीति में बदलाव, जानें Gen-Z आंदोलन के बाद खुद को कैसे बदल रही है बीजेपी रेखा गुप्ता और केजरीवाल भी सूची में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई अन्य प्रमुख मतदाताओं के नाम भी नोटिस सूची में हैं। रेखा गुप्ता के मामले में सत्यापन के बाद उनकी मतदाता प्रविष्टि को वैध कर दिया गया है और अंतिम सूची में शामिल करने के लिए सुरक्षित रखा गया है। 

33.13 लाख मतदाताओं को नोटिस दिल्ली CEO कार्यालय के मुताबिक ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल करीब 97.54 लाख मतदाताओं में से 33.13 लाख को विवरण में विसंगतियों के कारण नोटिस के लिए चिन्हित किया गया। 19 सितंबर तक 31.63 लाख से ज्यादा नोटिस जारी हो चुके थे। 30 सितंबर तक दावे-आपत्तियां नोटिस पाने वाले मतदाताओं को संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी के सामने जवाब और जरूरी दस्तावेज देने होंगे। दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को प्रकाशित होने वाली है।

Nagendra sahu
Nagendra sahu
नागेन्द्र साहू छत्तीसगढ़ के भिलाई से हैं। उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक (BJMC) और वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (MJ) की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वीडियो एडिटिंग ( Ex- भिलाई Times Sr Editor ) और डिजिटल कंटेंट में भी विशेषज्ञता के साथ वर्तमान में रेखांकित न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं।
spot_imgspot_img

ट्रेंडिंग

खबर जो मायने रखती है

भिलाई में भीषण आग: नंदनी रोड पर सोफा-गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री धू-धूकर जली

भिलाई के नंदनी रोड स्थित जगदंबा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में सोफा सेट और गद्दे बनाने का काम होता था। शुरुआती जानकारी के अनुसार आधे घंटे से अधिक समय तक दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचा था।

आयुष्मान योजना में बड़ा एक्शन: भिलाई के शंकराचार्य और पल्स समेत छत्तीसगढ़ के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, पांच पर 3 साल तक प्रतिबंध का...

मरीजों से कथित अतिरिक्त वसूली और नियमों में अनियमितता के आरोपों के बाद छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने 19 अस्पतालों की जांच की। इनमें 16 अस्पतालों पर कार्रवाई हुई है। भिलाई के शंकराचार्य और दुर्ग के पल्स हॉस्पिटल का नाम भी सूची में शामिल है।

बड़ी खबर: महादेव ऐप का ‘सच’ खोलेगा सौरभ! CBI को मिली 8 दिन की रिमांड, दिल्ली में होगी पूछताछ; क्या जांच की आंच पहुंचेगी...

महादेव ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI की आठ दिन की रिमांड मिली है। एजेंसी दिल्ली में उससे पूछताछ करेगी। जांच के केंद्र में कथित हवाला नेटवर्क, म्यूल बैंक खाते, 508 करोड़ रुपये के आरोप और राजनीतिक-प्रशासनिक संरक्षण के सवाल हैं।

महादेव सट्टा ऐप केस: सौरभ चंद्राकर के बाद अब रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार? प्रत्यर्पण की तैयारी में भारतीय एजेंसियां

सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के बाद महादेव ऐप के दूसरे प्रमुख आरोपी रवि उप्पल की दुबई में गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। भारतीय एजेंसियों को अनौपचारिक जानकारी मिली है और UAE की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।