छत्तीसगढ़

कोयला लेवी केस: सौम्या चौरसिया से जुड़े A-22 पर भी नोटिस सूर्यकांत तिवारी से जुड़े A-1 पर IT का कब्जा

छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी मामले से जुड़ी संपत्तियों पर आयकर विभाग की बेनामी संपत्ति इकाई ने भिलाई में कार्रवाई की है। रायपुर की बेनामी संपत्ति प्रभाग (BPU) की टीम ने कोहका स्थित सूर्या रेजिडेंसी के मकान नंबर A-1 का भौतिक कब्जा लेकर उसे सील कर दिया। उपलब्ध दस्तावेजी विवरण के अनुसार, यह कार्रवाई बेनामी संपत्ति लेन-देन निषेध अधिनियम के तहत जब्त संपत्ति का कब्जा लेने की प्रक्रिया का हिस्सा है।

भिलाई में भाजपा की चुनावी बैठक, 70 वार्डों में बूथ और घर-घर संपर्क पर जोर

आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भिलाई में अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में भाजपा जिला भिलाई के सात मंडलों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में भिलाई नगर निगम के सभी 70 वार्डों में संगठन को सक्रिय करने, बूथ स्तर की तैयारियों को मजबूत करने और घर-घर संपर्क बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में वार्डवार जिम्मेदारियां तय करने और बूथ समितियों को सक्रिय रखने पर भी जोर दिया गया।

दुर्ग कलेक्टर के आदेश पर हाईकोर्ट की अंतरिम रोक, चिंगरी की मछुआ सहकारी समिति को राहत

चिंगरी मछुआ सहकारी समिति विवाद में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दुर्ग कलेक्टर के 7 सितंबर 2026 के आदेश के प्रभाव और संचालन पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।

सातवीं वाहिनी भिलाई में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, 150 जवानों को डिजिटल सुरक्षा का प्रशिक्षण

सातवीं वाहिनी भिलाई में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। 150 जवानों, अधिकारियों और कर्मचारियों को OTP, UPI फ्रॉड, फर्जी लिंक और साइबर सुरक्षा के उपाय बताए गए।

CG Lecturer Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 854 व्याख्याता पदों पर भर्ती, 29 नवंबर को संभावित परीक्षा

छत्तीसगढ़ में व्याख्याताओं के 854 पदों पर भर्ती होगी। हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत समेत 8 विषयों में रिक्तियां हैं। भर्ती परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी।
spot_imgspot_img