छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का बड़ा अवसर सामने आया है। राजधानी रायपुर में 7 और 8 अक्टूबर 2026 को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में लगेगा। छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर भी मेले की तारीख और स्थान की जानकारी दर्ज है।
छत्तीसगढ़ में यात्री बसों का सफर आने वाले दिनों में महंगा हो सकता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होनी है और इनमें यात्री बसों के किराए में बढ़ोतरी का प्रस्ताव भी शामिल हो सकता है।
छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने CGPSC से चयनित 13 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति और पदस्थापना निरस्त कर दी। निर्धारित समय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर कार्रवाई हुई।