शराब, कोल लेवी और DMF मामलों की जांच के बीच EOW-ACB ने छत्तीसगढ़ के कई शहरों में एक साथ छापेमारी की। कारोबारियों और अन्य संबंधित लोगों के ठिकानों पर दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर दुर्ग में भाजपा की पदयात्रा आयोजित होगी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शामिल होंगे। सांसद विजय बघेल और विधायक रिकेश सेन ने कार्यकर्ताओं से जागरूकता बढ़ाने की अपील की।
समोदा गांव के सरपंच अरुण गौतम के खिलाफ WhatsApp स्टेटस को लेकर FIR दर्ज हुई है। सरपंच का कहना है कि उनके आठ साल के बेटे ने गलती से मैसेज स्टेटस पर लगा दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने मुंगेली दौरे के दौरान किसानों से फसल नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने और कृषि कर्ज माफ करने की मांग की।