प्रशासनिक

राहुल गांधी का दावा- छत्तीसगढ़ चुनाव में भी हुई ‘वोट चोरी’, CEC ज्ञानेश कुमार पर उठाए सवाल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार, 24 सितंबर को चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर कई सवाल उठाए। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में करीब 55 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के चुनावों में ‘वोट चोरी’ हुई है। उन्होंने कहा कि उनके तकनीकी विशेषज्ञों ने छत्तीसगढ़ के चुनाव से जुड़ी चुनाव आयोग की कथित गलती पकड़ी है।

गणेश विसर्जन को लेकर दुर्ग में ट्रैफिक डायवर्जन, 24 से 26 सितंबर तक अंजोरा-पुलगांव मार्ग पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

गणेश प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस ने 24 से 26 सितंबर 2026 तक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। शिवनाथ नदी में बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए अंजोरा-पुलगांव मार्ग पर भारी और मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

वोटर लिस्ट से लेकर कंप्यूटर सिस्टम तक पर आपत्तियां, 10 महीने में चुनाव आयुक्तों ने 14 बार उठाए सवा

भारत निर्वाचन आयोग के कामकाज को लेकर द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में आयोग के भीतर दर्ज की गई कई आपत्तियों का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले करीब 10 महीनों में कम से कम 14 बार आयोग के कामकाज से जुड़े विभिन्न फैसलों और प्रक्रियाओं पर लिखित आपत्तियां दर्ज कीं।

दुर्ग केंद्रीय जेल में नई शुरुआत, अब दिन में बाहर काम करेंगे बंदी, शाम को लौटेंगे जेल

छत्तीसगढ़ में पहली बार दुर्ग केंद्रीय जेल से ओपन करेक्शनल इंस्टीट्यूशन (OCI) की शुरुआत की गई है। इस व्यवस्था में निर्धारित पात्रता वाले बंदियों को दिन में जेल से बाहर जाकर काम करने का अवसर मिलेगा। काम पूरा करने के बाद उन्हें शाम को तय समय से पहले जेल वापस लौटना होगा।

दुर्ग कलेक्टर के आदेश पर हाईकोर्ट की अंतरिम रोक, चिंगरी की मछुआ सहकारी समिति को राहत

चिंगरी मछुआ सहकारी समिति विवाद में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दुर्ग कलेक्टर के 7 सितंबर 2026 के आदेश के प्रभाव और संचालन पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।
spot_imgspot_img