भिलाई में 6 साल की बच्ची से यौन अपराध का आरोप, मकान मालिक गिरफ्तार; पिता ने बताई पूरी घटना

भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची से यौन अपराध का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप मकान मालिक पर है। बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद परिवार को घटना का पता चला और शिकायत के बाद पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की।