भिलाई में 6 साल की बच्ची से यौन अपराध का मामला: शिवसेना और स्थानीय लोगों ने की निष्पक्ष जांच की मांग, आरोपी के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग

भिलाई के खुर्सीपार में छह साल की बच्ची से कथित यौन अपराध के मामले में आरोपी मकान मालिक की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों और छत्तीसगढ़ शिवसेना ने पुलिस-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। निष्पक्ष जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की गई है।